चंडीगढ़, HSSC | हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी की सरकारी भर्ती के लिए लिए आयोजित की जाने वाले कॉमन एलिजिविलिटी टेस्ट (सीईटी) से पहले ग्रुप सी के बचे हुए कुछ पदों में से कुछ पद और पुलिस सिपाही के 5666 पदों को वापस लेने का फैसला किया है. सरकार की तरफ से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को वे पद वापस लेने की मंजूरी दी जा चुकी है.
यह पद हुए वापिस
कमीशन को अनुमति भेजने से पहले मुख्य सचिव कार्यालय ने मुख्यमंत्री से ये पद वापस लेने की स्वीकृति मांगी थी. जो पद वापिस हुए है उनमें 5600 पुलिस के पद, IRB के 66 पद, स्टेनोग्राफी से संबंधित 1592 पद व अन्य पद शामिल है. विशेष बात ये है कि सरकार ने पिछले माह जो पद वापिस लेने की अनुमति आयोग को भेजी थी उसे वापिस लें लिया. उसमें से कुछ पदों का विज्ञापन वापस लेने का फैसला पलट दिया है.
नए सीईटी के बाद विज्ञापित
ऐसे में अब नई अनुमति में पुराने वापस लिए पदों की अनुमति वाले पद शामिल किए गए हैं. अब इन पदों को नए सीईटी के बाद आयोग द्वारा विज्ञापित किया जाएगा. सरकार की तरफ से पुराने आवेदकों को नए विज्ञापन में मौका देने का निर्णय किया गया है. इन पदों के लिए विधानसभा चुनाव से पहले विज्ञापन जारी किया गया था. अब HSSC द्वारा कभी भी इन विज्ञापित पदों को वापस लेने का नोटिस जारी किया जा सकता है.
