विदेश जाने का देख रहे सपना, तो HKRN पोर्टल पर करें आवेदन, रोजगार दिलाएगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा के जो युवा विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए सरकार एक सुविधा प्रदान कर रही है. हरियाणा सरकार (Haryana Govt) अब अपने राज्य के युवाओं को जर्मनी, नार्वे, स्लोवाकिया और रूस में जाने का अवसर भी दें रही है. इन युवाई को इन देशों में कृषि उत्पादों से जुड़े कारखानों और वेयरहाउसिंग परियोजनाओं में काम करने का मौका दिया जा रहा है.

Job Exam Student Collage 2

HKRN पर करें आवेदन

रूस और जर्मनी में 50- 50 और स्लोवाकिया तथा नार्वे में 25- 25 युवाओं को रोजगार के लिए भेजनें की तैयारी है. राज्य के किसी युवा को विदेश में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के जरिये युवाओं को विदेश में नौकरियों के लिए भेजने की प्रक्रिया को शुरु कर रखा है. जो भी युवा विदेश जाना चाहते है वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के पोर्टल पर जाकर इन नौकरियों के लिए 11 जुलाई तक आवेदन कर सकते है.

इससे पहले भेजे गए इजराइल

हरियाणा सरकार द्वारा ऐसा तीसरी बार है, ज़ब राज्य के युवाओं को अपने खुद के प्रयासों से रोजगार के लिए विदेश भेजा जा रहा है. इससे पहले इजरायल में 225 युवाओं का विभिन्न रोजगार कार्यों के लिए चयन हुआ था. इसमें से 180 युवा इजरायल में काम कर रहे हैं, बाकी के जाने की प्रक्रिया जारी है. दुबई में 100 युवाओं को रोजगार के लिए सेलेक्ट किया गया था, जिनके कौशल विकास का काम जारी है.

5000 नर्सेज की आवश्यकता

कौशल विकास की प्रक्रिया पूरी होते ही युवा नौकरियों के लिए दुबई चले जाएंगे. यूरोपीय देशों में लगभग पांच हजार नर्स की आवश्यकता है. हरियाणा सरकार यूरोपीय देशों में भी नर्सेज को भी भेजेगी.  किस देश में कितनी नर्से जानी हैं. इसकी जानकारी राज्य सरकार को मिलते ही नर्सेज को विदेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

हरियाणा सरकार ने उठाया जिम्मा

पूरे देश में केरल के बाद हरियाणा सरकार एकमात्र ऐसी सरकार है, जो खुद के हस्तक्षेप और जिम्मेदारी के साथ अपने राज्य के युवाओं को विदेश में रोजगार के लिए भेज रही है. उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इजरायल में युवाओं को नौकरियों के लिए भेजा गया था, लेकिन पूरे देश में हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के युवाओं को कौशल रोजगार निगम के जरिये विदेश भेजने की शुरुआत की है.

11 जुलाई तक करें अप्लाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सलाहकार (विदेश सेवाएं) डॉ. पवन चौधरी ने जानकारी दी कि राज्य के लगभग 150 युवाओं को जर्मनी, नार्वे, स्लोवाकिया और रूस में रोजगार के लिए भेजा जाएगा. हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर सभी नौकरियों के नियम और शर्ते मौजूद है. इनके लिए 11 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.