सीएम खट्टर की अध्यक्षता में 27 जून को होगी मंत्रीपरिषद की अहम बैठक, जानिए पूरी डिटेल

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में मंत्रीपरिषद की अहम बैठक की जाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि यह बैठक 27 जून 2022 को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में होगी.

haryana cm office image

बता दें कि यह अहम बैठक होने वाली है क्योंकि प्रदेश में जिस तरह से अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. उस हिसाब से यह बैठक बहुत ही मायने रखती है.

फिलहाल युवाओं के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अहम बातें की हैं. बता दें कि सीएम खट्टर ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि चार साल सेना में रहकर देश सेवा करके आने वाले अग्निवीर को हरियाणा में गारंटीड नौकरी दी जाएगी. ग्रुप सी की नौकरी हो या फिर पुलिस की, जो भी अग्निवीर सेना से वापस आकर नौकरी करना चाहेगा, उसे गारंटीड नौकरी दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई अंडरपास बंद
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.