हरियाणा: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक संपन्न, प्रारूप 15 दिनों में होगा तैयार

चंडीगढ़ | हरियाणा में मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में संजीव कौशल ने दिशा निर्देश जारी किए हैं. कौशल ने बताया है कि हरियाणा में 20 साल से अधिक समय से किराये या लीज पर चल रही पालिकाओं की व्यवसायिक भूमि की मलकियत उन पर काबिज व्यक्तियों को देने के लिए बनाई गई मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना को अन्य विभागों द्वारा भी अपनाया जाएगा. इसके लिए नये सिरे से योजना का खाका तैयार किया जा रहा है.

Sanjeev Kaushal

योजना का प्रारूप 15 दिनों में करें तैयार

इस संबंध में मुख्य सचिव संजीव कौशल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योजना का प्रारूप 15 दिनों में तैयार करें. तत्श्चचात प्रारूप को मुख्यमंत्री और वित्त विभाग की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.