हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों और छात्रों को हर रोज स्कूल लाना होगा टैबलेट

रोहतक | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की तरफ से छात्रों को डिजिटल शिक्षा का लाभ देने के लिए टेबलेट वितरित किए गए हैं. सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को सरकार द्वारा फ्री में टैबलेट मुहैया करवाए गए हैं. पर कई बार छात्र इन टेबलेट का दुरुपयोग भी करते हैं. हरियाणा सरकार की तरफ से विद्यार्थियों को वितरित किए गए टैबलेट के दुरुपयोग को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सख़्ती दिखाई है, जिसके तहत राज्य भर के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को पत्र लिख भेजा गया है.

Haryana Tablet Yojana Student

ई-लर्निंग योजना के तहत छात्रों को बांटे गए थे टैबलेट

इस पत्र में निर्देशित किया हैं कि वे सुनिश्चित करें कि बच्चे हर रोज टैबलेट लेकर आएं. इसके साथ ही, उनकी ट्रैकिंग भी होगी. सरकार की तरफ से ई- लर्निंग योजना के तहत छात्रों को टैबलेट बांटे गए थे, ताकि छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर पाये. जो बच्चे स्कूल नहीं आ सकते, उन्हें घर से ही पढ़ाया जा सके और उनकी पढ़ाई पर कोई प्रभाव ना पड़े. शिक्षक भी ऑनलाइन माध्यम से पढ़ा सकते हैं. छात्रों ने इन टैबलेट का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया. सभी छात्र पढ़ाई के अतिरिक्त दूसरे कामों में इनका इस्तेमाल करने लगे, इसे देखते हुए शिक्षा निदेशालय की तरफ से सख़्ती अपनाई जा रही है.

सही तरीके से नहीं कर रहे टैबलेट का संचालन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय का कहना है कि सरकार ने ई- लर्निंग योजना के तहत विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए थे. यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थी कक्षा में और घर पर सीखने के लिए टैबलेट का इस्तेमाल करें. शिक्षक इसका यूज़ कार्य सौंपने और विद्यार्थीवाइज प्रगति की निगरानी करने के लिए करें. विभाग के संज्ञान में आया है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिए गए टैबलेट को सही तरीके से संचालित नहीं किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

हर रोज स्कूल में लेकर आए अपना टैबलेट

सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए है कि हर विद्यार्थी और शिक्षक प्रतिदिन स्कूल में अपना टैबलेट लेकर पहुँचे. विद्यार्थी कक्षा में परीक्षा देने के लिए टैबलेट का इस्तेमाल करें तथा घर पर वीडियो देखने और होमवर्क करने के लिए टैबलेट का यूज़ करें. सभी स्कूलों के प्रिंसिपलो को इस पर नजर रखने के निर्देश दिए गए है. उन्हें गया है कि वें इसके लिए PAL डैशबोर्ड का रेगुलर उपयोग करें, ताकि स्टूडेंट्स इसका पूरा लाभ ले सके. सभी को निर्देश दिए गए है कि समय-समय पर अपने स्तर पर निरीक्षण किया जाए.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.