HSSC ग्रुप सी सीईटी के लिए जोरों से चल रही तैयारियां, HSSC ने सरकार को भेजी परीक्षा केंद्रों की लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रुप सी सीईटी की तैयारियां जोर- शोर से चल रही है. इसी के चलते हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने जिला वार परीक्षा केंद्रों की लिस्ट सरकार के पास भेजी है. इस लिस्ट के अनुसार, चंडीगढ़ को मिलाकर राज्य में 1684 परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं.

Haryana CET HSSC CET

अधिक सेंटर ढूंढ़ने के निर्देश

उपायुक्तों से कहा गया है कि वे अपने जिले में और अधिक परीक्षा केंद्रों को ढूंढे, ताकि ज्यादा अभ्यर्थियों को बैठाने की सुविधा हो पाये. आयोग की तरफ से परीक्षा केंद्रों की जो लिस्ट भेजी गई है, उनमें लगभग 4 लाख 73 हजार 415 अभ्यर्थियों के बैठने की कैपेसिटी होगी. सीईटी के लिए लगभग 13 लाख 48 हजार उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

पहली बार चंडीगढ़ में भी बनेंगे परीक्षा केंद्र

इस हिसाब से देखें तो सीईटी 2 से 3 दिन में आयोजित हो सकता है. आयोग की लिस्ट को राज्य सरकार ने सभी उपायुक्तों को भेजा है. सभी परीक्षा केंद्रों की पुलिस वेरीफिकेशन और सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को जांचने के निर्देश दिए गए है. इसके साथ ही, और ज्यादा परीक्षा केंद्र ढूंढने के लिए भी निर्देशित किया गया है. सीईटी के लिए पहली बार चंडीगढ़ में भी एग्जाम सेंटर बनेंगे.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

कमीशन की लिस्ट में एग्जाम सेंटर शामिल

चंडीगढ़ में अब तक 156 एग्जाम सेंटर को चिह्नित किया गया है. आयोग की लिस्ट में इसके अतिरिक्त पंचकूला में 47, अंबाला में 41, यमुनानगर में 59, कुरुक्षेत्र में 63, करनाल में 69, पानीपत में 52, सोनीपत में 63, रोहतक में 68, नूंह में 21, गुरुग्राम 145, फरीदाबाद में 149, चंडीगढ़ में 156, महेंद्रगढ़ में 67, हिसार में 111, झज्जर 48, दादरी 21, सिरसा में 64, फतेहाबाद में 101, पलवल में 48, रेवाड़ी में 63, जींद में 62, भिवानी में 58 परीक्षा केंद्र सम्मिलित है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.