हरियाणा और दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके, ये बड़ी वजह आई सामने

चंडीगढ़ | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा में लोकसभा चुनावों (Loksabha Election) के लिए 25 मई को मतदान होगा. इस दिन सभी बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों में अवकाश घोषित किया गया है ताकि दुकानदार और कर्मचारी अपने वोट डाल सकें. इसके साथ ही, दिल्ली और हरियाणा में 2 दिन शराब की दुकानें (Wine Shop) भी बंद रहेगी.

Liquor Wine Daru Shop

2 दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें

चुनावों के मद्देनजर दिल्ली की सभी सीमाओं पर 100 मीटर के दायरे में शराब की दुकानें 23 मई यानि आज शाम 6 बजे से 25 मई के दिन मतदान पूरा होने तक बंद रहेगी. वहीं, दिल्ली से सटे हरियाणा में भी आज शाम 6 बजे से 25 मई के दिन मतदान पूरा होने तक शराब के ठेके बंद रहेंगे.

25 मई के लिए मतदान प्रक्रिया को सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करवाने के मद्देनजर स्टेट इलेक्शन कमीशन द्वारा शराब के ठेके बंद रखने का फैसला लिया गया है. वहीं, साथ ही शराब, पैसे या किसी अन्य तरह का लालच देकर वोटर्स को प्रभावित करने की कोशिश न हो, इस संबंध में भी यह फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

दिल्ली और हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान पर आज ब्रेक लग जाएगा. सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी महासमर में लोगों को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज हरियाणा और पंजाब में रैलियां हैं तो वहीं प्रियंका गांधी सिरसा और पानीपत में रैलियों को संबोधित करेंगी. वहीं, राहुल गांधी दिल्ली में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.