हरियाणा में किसान आंदोलन को लेकर बड़ा फैसला, इन जिलों में इंटरनेट सेवा पर लगी रोक

चंडीगढ़ | देशभर में किसान आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है. पंजाब और हरियाणा के किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के 8 जिलों में 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट, डोंगल और बल्क एसएमएस सेवा पर रोक लगाने का फैसला लिया है. यह रोक 11 फरवरी की सुबह 6 बजे से 13 फरवरी की रात 12 बजे तक रहेगी.

Protest Virodh Image

इन जिलों में रोक

खट्टर सरकार ने प्रदेश के 7 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी है. हालांकि, इस दौरान ब्रॉडबैंड और लीज लाइन का इंटरनेट चलता रहेगा.

हरियाणा सरकार ने तर्क दिया है कि सीआईडी के ADGP ने किसानों की ओर से मार्च और प्रदर्शन की कॉल दी है. इससे तनाव, पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है. इस दौरान इंटरनेट के जरिए भ्रामक जानकारी सर्कुलेट की जा सकती है. सोशल मीडिया फेसबुक, WhatsApp, ट्विटर, SMS आदि के जरिए ऐसा न हो, इसलिए इंटरनेट बंद करने का फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.