गुरुग्राम और पंचकूला दोनों इनवर्टर फ्री शहर, मिलेगी 24 घंटे बिजली सप्लाई

चंडीगढ़ | हरियाणा के दो प्रमुख शहर गुरुग्राम और पंचकूला इनवर्टर फ्री हो जाएंगे. आपको बता दें कि यहां जुलाई के अंत तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी तथा कोई भी बिजली कट नहीं होगी. हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा है कि जुलाई माह के अंत तक गुरुग्राम और पंचकूला दोनों शहरों को इनवर्टर फ्री कर दिया जाएगा. चौटाला के अनुसार यह दोनों जिले मॉडल के रूप में तैयार किए जा रहे हैं.

Electricity Board

रणजीत सिंह चौटाला ने आगे कहा है कि इन दोनों जिलों के इनवर्टर फ्री होने के बाद हरियाणा के बाकी जिलों को भी जल्द ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति करके इनवर्टर फ्री किया जाएगा. बिजली मंत्री ने अधिकारियों को पृथला के गांव झारंसेतली में बनने जा रहे 66 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर को करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं.

प्रदेश में बिजली की खपत 11 हजार मेगावाट, उपलब्धता 12 हजार मेगावाट

बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने यह जानकारी हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन नयन पाल रावत द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान करते हुए कहीं. बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास और प्रबंध निदेशक बलकार सिंह भी बातचीत में शामिल हुए. पृथला से निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत ने अधिकारियों के सामने पलवल और फरीदाबाद जिलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का मुद्दा उठाया. रावत ने खेतों में नीचे लटकी तारों को बदलवाने, गांवों में बिजली का शेड्यूल किसानों के अनुकूल करने तथा टूटे हुए खंभे व तारों को बदलवाने की मांग रखी.

चेयरमैन नयनपाल रावत ने बिजली मंत्री के सामने किसानों व ग्रामीणों की उठाई समस्या

बिजली मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के बाद कहां है कि राज्य के पास बिजली की कोई कमी नहीं है. प्रदेश में 12 हजार मेगावाट की बिजली उपलब्ध है. जबकि खपत आज तक 11 हजार मेगावाट से ऊपर कभी नहीं पहुंची है. प्रदेश के 6800 गांवों में से 5300 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

उन्होंने कहा है कि कई गांव ऐसे भी हैं जहां 16-16 घंटे बिजली आपूर्ति करवाई जा रही है. कुछ गांव अभी भी बिजली के बिल नहीं भर रहे हैं. उन्हें प्रेरित करने के लिए हमने बिजली पंचायतें लगाने की परंपरा भी शुरू की है. लोगों को बिजली के बिल भरने को कहा जा रहा है. प्रदेश सरकार का लक्ष्य है राज्य के हर गांव मैं 24 घंटे बिजली सप्लाई करने का है.

रणजीत चौटाला ने बताया है कि प्रदेश का लाइन लास 31 प्रतिशत से घटकर 16 प्रतिशत पर आ चुका है. 2 प्रतिशत और लाइन लास कम करने का लक्ष्य है. आपको बता दें कि 2 प्रतिशत लाइन लास घटने से हर साल करीब 1500 करोड़ रुपए की बचत होगी. उन्होंने बताया है कि गुरुग्राम व फरीदाबाद दोनों इंडस्ट्रीयल हब बन रहे हैं. पंचकूला इस की ओर अग्रसर है.

उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार जुलाई माह के अंत तक गुरुग्राम वह पंचकूला को इनवर्टर फ्री जिले बनाते हुए 24 घंटे बिजली सप्लाई करेगी. नीति आयोग ने भी हरियाणा की बिजली उत्पादन, लाइन ला‌स घटाने तथा समुचित आपूर्ति के लिए तारीफ की है. राज्य की बिजली कंपनियां हर साल करीब 30 हजार करोड रुपए की खरीद करती है. जिन्हें जनहित में इस्तेमाल किया जाता है.

Abhishek is a professional news writer who specializes in national affairs, public policy, and key social issues shaping the country. His reporting is grounded in verified facts, credible sources, and on ground perspectives that reflect real conditions beyond official statements. He places strong emphasis on clarity, context, and responsible journalism so readers can understand not just what is happening, but why it matters.