ताजा अपडेट: सरकार का 4 फसलों पर MSP देने का प्लान; किसानों ने मांगा 2 दिन का समय

Chandigarh News : पंजाब और हरियाणा में पिछले 7 दिनों से किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं. साथ ही, वह केंद्र सरकार से मीटिंग भी कर रहे हैं जिसके चौथे दौर की बैठक संपन्न हो चुकी है. इसमें सरकार ने 4 फसलों पर एमएसपी देने का प्रस्ताव दिया है. हालांकि, संगठन द्वारा इस पर विचार- विमर्श कर 20 फरवरी को फैसला सुनाने की बात कही है.

kisan 5

दरअसल, किसानों की मांग है कि उनकी फसलों की कीमत स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट के आधार पर तय की जाए. इसके अलावा, किसानों ने मिर्च- हल्दी और मसाले के लिए राष्ट्रीय आयोग के गठन की मांग की है. इस मामले में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है कि 19 और 20 फरवरी को विचार- विमर्श होगा. इसके बाद, 20 तारीख की शाम को फैसला सुना दिया जाएगा.

वहीं, किसान आंदोलन के प्रभाव को देखते हुए पंजाब के साथ जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इनमें पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, मानसा, मोहाली और मुक्तसर का नाम शामिल है. यहां 24 फरवरी तक लोग इंटरनेट से वंचित रहेंगे. इसके अलावा, हरियाणा के 7 जिलों में भी कई दिनों से इंटरनेट सेवा बैन की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में आशा वर्करों के लिए खुशखबरी, हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद पक्की नौकरी की जगी उम्मीदें

इधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मामले को लेकर बयान दिया है उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री से बातचीत के बाद किसानों ने 2 दिन का समय मांगा है और उन्हें उम्मीद है कि केंद्र सरकार का प्रस्ताव किसानों को पसंद आएगा और इस बात पर सहमति बनेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.