हरियाणा गौसेवा आयोग की सराहनीय पहल, अब वेस्ट नही जाएंगी सूखी रोटियां; घरों से लेने आएंगे गौशालाकर्मी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने गौशालाओं से जुड़ा एक अच्छा फैसला लिया है. प्रदेश की नायब सैनी सरकार ने फैसला लिया है कि घरों में रात की सूखी रोटी अब खराब नहीं जाएगी. ये गायों के काम आएगी. रोटी व अन्य ऐसी सामग्री देने भी बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

Roti

घर आकर लेकर जाएंगे रोटियां

हरियाणा में अब गौशाला के कर्मचारी आपके घर यह रोटी, अन्य सामग्री लेने आएंगे. इससे अन्न की बर्बादी भी नहीं होगी और गायों का पेट भर जायेगा. इसके लिए गौशालाओं को ई- रिक्शा मिलेगा. जिस पर स्पीकर भी लगा होगा. इससे लोगों को पता लग जाएगा कि गौशाला कर्मचारी आ गया है.

हरियाणा गौ सेवा आयोग की ओर से इसकी योजना बना ली है. एक हजार गाय वाली गौशालाओं को एक- एक तो इससे अधिक गायों वाली गौशालाओं को 2- 2 ई- रिक्शा उपलब्ध कराई जाएगी. यह ई- रिक्शा 686 गौशालाओं को दिए जाएंगे. इसके लिए शर्त यह है कि गौशाला का आयोग में पंजीकरण होना अनिवार्य है. ई- रिक्शा उपलब्ध कराने की इस योजना पर 10 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

गौसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं

हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन ने कहा कि राज्य सरकार गायों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं बना रही है तथा उन्होंने यह संकल्प लिया है कि किसी भी गाय को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके साथ ही, उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझें और सेवा भावना से गायों की सेवा करें. उन्होंने सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे समझें कि गायों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.