हरियाणा में आज से शराब पीना हुआ महंगा, देखिए देशी- अंग्रेजी और बीयर की नई कीमतें

चंडीगढ़ | हरियाणा में आज से शराब पीना महंगा हो गया है. देशी हो या फिर अंग्रेजी या फिर पीनी है बीयर, तो अब आपको पहले के मुकाबले अपनी जेब को और ज्यादा ढीली करना होगा. बता दें कि बुधराम रात 12 बजे से राज्य में नई आबकारी नीति लागू हो गई है. देशी शराब की बोतल जहां 15 रुपए महंगी हो गई है, तो वहीं अंग्रेजी शराब की कीमतों में 50 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है. देशी शराब की बोतल अब 175 की जगह 190 रुपए में मिलेगी.

Whiskey Daru

अंग्रेजी शराब की कीमतों में बढ़ोतरी

प्रीमियम वर्ग की बात करें तो भारत में निर्मित विदेशी शराब (IMF) की सुपर प्रीमियम वर्ग की शराब की बोतल के लिए अब 3,150 रुपए चुकाने होंगे, जबकि पहले 3,100 रुपए में मिलती थी. इसी तरह प्रीमियम वर्ग- ए की 1,850 रुपये में मिलने वाली बोतल 1,900 और प्रीमियम- 2 वर्ग की शराब की बोतल 1,550 रुपये की जगह 1,600 रुपये में मिलेगी.

सुपर डीलक्स शराब की बोतल 875 रुपये की बजाय 920, डीलक्स- 1 वर्ग की शराब 725 रुपये की बजाय 770 और डीलक्स- 2 की 675 रुपये में मिलने वाली बोतल 720 रुपये में मिलेगी. इसी तरह डीलक्स- 3 वर्ग में शराब की बोतल के लिए अब 540 रुपए देने होंगे, जबकि पहले 500 रुपए में मिलती थी.

यह भी पढ़े -  किसानों से ट्यूबवेल के लिए ली गई जमीन वापस करेगी सरकार, हरियाणा CM का बड़ा फैसला

बीयर पीना भी हुआ महंगा

बीयर की कीमतों में भी 44% तक की वृद्धि हुई है. 650 Ml की बोतल अब 90 की बजाय 130 रुपए में मिलेगी. माइल्ड बीयर की 650 Ml की बोतल 110 की बजाय 150 रुपए में मिलेगी. स्ट्रांग बीयर की बोतल के लिए 160 रुपए चुकाने होंगे, जबकि पहले 130 रुपए में मिलती थी.

देशी शराब भी हुई महंगी

देशी शराब की बोतल में 15 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. देशी शराब की बोतल अब 190 रुपए, अध्धा 120 रुपये और पव्वा 70 रुपये का मिलेगा. सबसे कम रेंज की अंग्रेजी शराब की बोतल में 30 रुपए और सबसे ज्यादा रेंज की शराब की बोतल में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.