हरियाणा कांग्रेस संगठन की सूची फिर से निलंबित, इस वजह से लिया फैसला

चंडीगढ़ | हरियाणा कांग्रेस संगठन की सूची फिर से निलंबित कर दी गई है. हाईकमान ने यह फैसला छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की सूची को लेकर हो रहे विरोध पर लिया है. हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दावा किया था कि जल्द ही प्रदेश संगठन की सूची जारी कर दी जाएगी. दूसरी ओर सूची में कई नामों पर अन्य गुटों के नेताओं ने आपत्ति जताई है. अब संभावना जताई जा रही है कि इस पर आलाकमान अधिवेशन के बाद ही कोई फैसला लेगा.

Indian National Congress INC

राज्य, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की सूची रायपुर अधिवेशन से पहले हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी होनी थी. वर्तमान में हरियाणा में कांग्रेस संगठन के नाम पर एक प्रदेश अध्यक्ष के साथ केवल चार कार्यकारी अध्यक्ष हैं. गुटबाजी के चलते पिछले 8 साल से संगठन का विस्तार नहीं हो पाया है. प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर ही संगठन चल रहा है.

हरियाणा कांग्रेस में चार गुट

हरियाणा कांग्रेस में फिलहाल चार गुट सक्रिय हैं. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सबसे प्रभावी माने जाते हैं. दूसरा गुट राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला का है, तीसरा गुट कुमारी शैलजा का है. इसके अलावा, पार्टी विधायक किरण चौधरी भी संगठन के बाहर सक्रिय हैं. आलाकमान जब भी संगठन को लेकर कोई फैसला लेता है तो प्रदेश के ये नेता दिल्ली जाकर अपना विरोध दर्ज कराते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बदलेगा मौसम, 21 अगस्त की रात से बारिश का दौर; इन जिलों में अलर्ट

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की बैठक बुलाई

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने एआईसीसी सूची पर विरोध के बीच हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की बैठक बुलाई है. यह बैठक विधानसभा बजट सत्र के बाद चंडीगढ़ में होगी. इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ प्रचार अभियान के प्रभारी दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी शामिल होंगे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.