हरियाणा में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों और सांसदों की लिस्ट जारी, देखें आपके शहर में कौन होगा वीआईपी

चंडीगढ़ | देशभर में गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. इसी कड़ी में हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने भी ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों और सांसदों की लिस्ट जारी कर दी है. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय गणतंत्र दिवस पर पानीपत में तिरंगा झंडा लहराएंगे जबकि सीएम मनोहर लाल करनाल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगे.

TIRNGA

अपने गृह जिले में होंगे उपमुख्यमंत्री

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सिरसा में तिरंगा झंडा लहराएंगे तो वहीं गृहमंत्री अनिल विज यमुनानगर के जगाधरी में ध्वजारोहण करेंगे. पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली फतेहाबाद में, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला जींद में और कृषि मंत्री जेपी दलाल रोहतक में तिरंगा झंडा लहराएंगे.

स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता गुरूग्राम, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा फरीदाबाद, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल हिसार में तिरंगा झंडा लहराएंगे. शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर अंबाला शहर में तो वहीं राज्य मंत्री संदीप सिंह पलवल में तिरंगा झंडा लहराएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम

सांसदों की भी लगी ड्यूटी

भिवानी सांसद धर्मवीर सिंह भिवानी में, हिसार सांसद बृजेन्द्र सिंह हांसी में, सोनीपत सांसद रमेश कौशिक सफीदों में, कुरूक्षेत्र सांसद नायब सैनी सोनीपत में, रोहतक सांसद अरविंद शर्मा बेरी में तिरंगा झंडा लहराएंगे. वही राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा नारायणगढ़ और कृष्ण लाल पंवार अंबाला कैंट में ध्वजारोहण करेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.