चंडीगढ़ | हरियाणा के स्कूलों (Haryana School Holidays) में 26 दिसंबर के स्थानीय अवकाश को रद्द कर दिया गया है. शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर इस अवकाश को रद्द करने के बारे में सूचना दे दी गई है. इससे पहले 26 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, जिसके चलते स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया था. वहीं, अब इस आदेश को पलटते हुए 24 दिसंबर के स्थानीय अवकाश को रद्द करने का निर्णय लिया गया है.
26 दिसंबर को मनाया जाएगा बाल वीर दिवस
शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि 26 दिसंबर 2024 को प्रदेश के सभी राजकीय और अराजकीय विद्यालय में बाल वीर दिवस मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है. उपरोक्त आदेशों की पालना में सभी राजकीय राजकीय विद्यालय में दिनांक 26 दिसंबर 2024 को स्थानीय अवकाश निरस्त किया जाता है. सभी विद्यालय 26 दिसंबर 2024 को यथावत संचालित रहेंगे. उक्त आदेशों की ढृढ़ता से पालना की जाए.
15 जनवरी 2025 तक रहेगा शीतकालीन अवकाश
प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कल जानकारी दी कि प्रदेश के सभी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 के दौरान शीतकालीन अवकाश रहेगा. उन्होंने कहा इस बारे में जल्दी ही आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया जाएगा.
