हरियाणा: फैमिली आईडी में मोबाइल से घर बैठे कर सकेंगे सुधार, दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा

चंडीगढ़ | हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) से जुड़ी एक राहत भरी खबर सामने आई है. प्रदेश सरकार ने फैमिली आईडी में जुड़े गलत नामों को हटाने तथा सही नामों को जोड़ने का प्रावधान शुरू कर दिया है. राज्य सरकार के पास सामान्य फीडबैक के आधार पर लगातार शिकायतें आ रही थी. इसलिए इस प्रकिया को चालू किया गया है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े.

Family ID

आदेश जारी

परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि फैमिली आईडी में किसी भी तरह की त्रुटियां नहीं रहनी चाहिए. अगर किसी तरह की हैं तो प्रशासन को उनके तुरंत समाधान करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि नागरिक अपने खुद के मोबाइल फोन से merapariavar.haryana.gov.in की सरकारी वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. 30 दिन के अंदर सारी प्रक्रिया पूरी करके व्यक्ति का नाम जोड़ना या हटाना पूर्ण कर दिया जाएगा.

खुद भी कर सकते हैं सुधार

  • मेरा परिवार लॉगिन करें एवं अवांछित हटाने का विकल्प चुनें.
  • यदि आप स्वयं को वर्तमान फैमिली आईडी से हटाना चाहते हैं, तो स्वयं को अवांछित के रूप में चिह्नित करें. आपसे संबंधित सभी सदस्य अवांछित के रूप में चिह्नित किए जाएंगे.
  • यदि आप वर्तमान फैमिली आईडी में बने रहना चाहते हैं तो स्वयं को आवश्यक के रूप में चिह्नित करें. आपसे सीधे जुड़े सभी सदस्य स्वचालित रूप से आवश्यक के रूप में चिह्नित हो जाएंगे.
  • वह सभी सदस्य जो आपसी संबंध नहीं है दिखाए जाएंगे उन्हें आवश्यक या अवांछित के रूप में चिह्नित करें ताकि उन्हें वर्तमान फैमिली आईडी में बनाए रखें या हटा दें.
  • नीचे दिए गए घोषणा पत्र को देखें, चिह्नित करें और सब्मिट करें.
  • सब्मिट करने के बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर KYC सत्यापन के लिए ओटीपी भेजा जाएगा.
  • ओटीपी दर्ज करें और आधार केवाईसी सत्यापन के लिए सब्मिट करें.
  • एक बार आधार केवाईसी सत्यापन पूरा होने के बाद आपका अनुरोध सफलतापूर्वक सब्मिट हो जाएगा और स्क्रीन पर टिकट नंबर प्रदर्शित किया जाएगा.
यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.