हरियाणा में 900 एकड़ जमीन पर प्लांट लगाएगी यह कंपनी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश की गठबंधन सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार खरखौदा औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने की दिशा में बेहतर प्रयास कर रही है ताकि इस क्षेत्र को अलग ही पहचान दिलाई जा सके. उन्होंने कहा कि मारुति जैसे बड़े उद्योग के निवेश करने जहां औद्योगिक माहौल को सकारात्मक बल मिलेगा वहीं साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

maruti plant gurugram news

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को चंडीगढ़ में आईएमटी खरखौदा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान राजीव दहिया के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर रहे थे. इस दौरान एसोसिएशन ने निजी कंपनियों में हरियाणा के युवाओं को 75% आरक्षण, खरखौदा में मारुति उद्योग के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. इस दौरान एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को आईएमटी खरखौदा के विकास से संबंधित कई मांगों से अवगत कराया.

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एसोसिएशन को भरोसा दिलाया कि आईएमटी खरखौदा को तेजी से विकसित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि इस क्षेत्र को उद्योग के मामले में अग्रणी बनाया जा सके. सुविधाएं अच्छी होगी तो बड़ी कंपनियों के इस क्षेत्र में निवेश करने के चांस बढ़ जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी कंपनियों के निवेश करने के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार के प्रयासों से खरखौदा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में करीब 900 एकड़ जमीन पर देश की सबसे बड़ी मोटर वाहन कंपनी मारुति सुजुकी अपना प्लांट स्थापित करने जा रही है. उन्होंने कहा कि मारुति के साथ-साथ और भी कई बड़ी कंपनियां यहां अपना उद्योग लगाने में दिलचस्पी दिखा रही हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में खरखौदा को औद्योगिक हब के रूप में विकसित कर दिया जाएगा ताकि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.