मॉडल संस्कृति व पीएमश्री स्कूलों में अब 10 साल के लिए होगी शिक्षकों की नियुक्ति, इस बार हरियाणा बोर्ड लेगा परीक्षा

चंडीगढ़ | हरियाणा में माडल संस्कृति स्कूलों और पीएम श्री स्कूलों में टीचरों को अब 5 वर्ष के लिए नहीं, बल्कि 10 साल के लिए नियुक्त किया जाएगा. प्रबंधन सूचना प्रणाली (MIS) पोर्टल पर शुक्रवार को आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ट्रांसफर चाहने वाले शिक्षक एमआइएस पोर्टल पर 13 जून की रात 10 बजे तक आवेदन कर पाएंगे.

Ladies Teacher

हरियाणा बोर्ड लेगा परीक्षा

मॉडल संस्कृति और पीएमश्री स्कूलों में पढ़ाने की इच्छा रखने वाले शिक्षकों की ऑफलाइन परीक्षा इस बार सेंटा (सेंटर फार टीचर एक्रीडेशन) के स्थान पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा ली जाएगी. प्राइमरी शिक्षकों को लिए लिखित परीक्षा 70 अंकों की रहेंगी और 30 प्रतिशत अंक अकादमिक के लिए दिए जायेंगे. दूसरी तरफ अन्य सभी श्रेणी के शिक्षकों के लिए लिखित परीक्षा 60 अंक की होगी, जबकि 40 प्रतिशत अंक अकादमिक के लिए मिलेंगे.

खाली पदों के लिए मांगे गए आवेदन

ट्रांसफर में अकादमिक और परीक्षा में मिले अंकों के साथ एमआइएस पोर्टल का स्कोर आधार बनाया जाएगा. पूरे राज्य में कुल 468 माडल संस्कृति व पीएमश्री माध्यमिक उच्च विद्यालय और 1420 माडल संस्कृति प्राइमरी स्कूलों का संचालन किया जा रहा है. इन स्कूलों में खाली पदों पर तैनाती के लिए सभी नियमित व अतिथि अध्यापक, स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), कला अध्यापक (सीएंडवी) के साथ ही प्राइमरी शिक्षक और प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापकों तथा मुख्य शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

सेंटा से खत्म हुआ करार

माडल संस्कृति स्कूलों में तैनाती के लिए अभी तक सेंटा आनलाइन टेस्ट करवाता था, जिसमें शिक्षकों को सवालों के सही जवाब के सामने टिक करना होता था. इस कंपनी से शिक्षा विभाग का करार अब समाप्त हो चुका है. अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को परीक्षा लेने की जिम्मेदारी दी गयी है. HBSE को यह जिम्मेदारी पहली बार मिली है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.