चंडीगढ़ से महज 20 मिनट की दूरी पर यह हिल स्टेशन, थोड़े से खर्चे में आएगा स्विट्जरलैंड जैसा मजा

चंडीगढ़ | घूमने फिरना शायद हम हिंदुस्तानियों के डीएनए में ही है. शायद ही कोई ऐसा भारतीय परिवार हो जिसे घूमना फिरना पसंद ना हो, लेकिन घर से बाहर निकल कर परिवार के साथ कहीं समय बिताने की इस मनोकामना के बीच जेब की समस्या ‘सुरसा राक्षसी’ के मुख की तरह आ खड़ी होती है. अब टेंशन ना लीजिए, आज हम आपको इसका निदान भी बता देंगे. आपको कहीं ज्यादा दूर भी नहीं जाना होगा और इस कारण आपका खर्चा भी कम ही लगेगा.

Hill Station

चंडीगढ़ से 20 मिनट की दूरी पर है यह लोकेशन

जिस जगह की हम बात कर रहे हैं वह हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से महज 20 मिनट की दूरी पर स्थित मोरनी हिल्स है. यह एक ब्यूटीफुल हिल स्टेशन है. अपने सगे संबंधियों के साथ अगर आप यहाँ आते हैं, तो आप स्विट्जरलैंड जैसी फिजाओं जैसा एहसास ले पाएंगे. बर्ड वाचिंग और ट्रैकिंग के दीवानों के लिए तो यह जगह वैसे ही बहुत खास है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में UG एडमिशन शुरू, 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए बड़ा मौका; घर बैठे करें अप्लाई

पहाड़ी सुंदरता के दीवाने को जाएंगे आप

सर्दियों के सुहाने मौसम में तो यहाँ आना स्वर्ग में आने के समान हो जाता है. यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और पहाड़ी खूबसूरती आपका मन मोह लेगी. पंचकूला के बाहरी क्षेत्र की तरफ स्थित यह बहुत ही रमनीय हिल स्टेशन है. यहाँ आपको अलग- अलग प्रजाति के पक्षी भी विचरण करते नजर आ जाएंगे. नेचर लवर के लिए तो यह जगह काफी खास है. अगर आपका कहीं घूमने का है, तो इस वीकेंड आप अपने परिवार के साथ यहाँ घूमने का प्लान जरूर बनाएं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts