Haryana News: हरियाणा में 1983 पदों पर होंगे निकाय चुनाव, यहाँ पढ़े पूरा शेड्यूल  

चंडीगढ़ | हरियाणा में नगरीय निकाय चुनाव से पहले राज्य सरकार पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने जा रही है. राज्य में 1,983 पदों पर 9 जुलाई को उपचुनाव होगा. हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों की रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है.

Election Vote

26 जून तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया

इसके तुरंत बाद, राज्य में नगरीय निकायों में नगर निकाय चुनाव हो सकते हैं. हरियाणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, उपचुनाव की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू जाएगी. 15 जून को चुनाव की अधिसूचना के बाद 21 जून से 26 जून तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी. 27 जून को स्क्रूटनी होगी और 28 जून को नाम वापस लिये जा सकेंगे.

1958 पंचों और 18 सरपंचों के पदों पर होगा उपचुनाव

उपचुनाव 9 जुलाई को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होंगे. राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि पंचों के रिक्त 1,958 पदों पर उपचुनाव कराया जायेगा. सरपंच के भी 18 पदों पर उपचुनाव होना तय है. पंचायत समिति के पांच सदस्यों के पद के लिए चुनाव होगा जो चरखी दादरी, कैथल, रेवाड़ी, हिसार और यमुनानगर में हैं.

जिला परिषद के भी पदों के लिए होगा चुनाव

जिला परिषद के दो सदस्यीय पदों के लिए भी चुनाव कराया जाएगा. फरीदाबाद में वार्ड नंबर दो और हिसार में वार्ड नंबर एक के लिए एक पद खाली है. दोनों पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. इसमें एक महिला सामान्य व एक अनुसूचित जाति की महिला का चुनाव होगा.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts