चंडीगढ़ एयरपोर्ट से समर सीजन के लिए नया शेड्यूल जारी, हिसार सहित 3 शहरों के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट

चंडीगढ़ | नागर विमानन महानिदेशालय ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट की घरेलू उड़ानों का शेड्यूल जारी कर दिया है. शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जहां विंटर में 74 फ्लाइट्स उड़ान भरती थी तो वहीं अब समर शेड्यूल में प्रतिदिन 96 फ्लाइट्स का संचालन होगा, यानि 22 अतिरिक्त फ्लाइट्स के संचालन को शेड्यूल में जोड़ा गया है.

FLIGHT AIR INDIA

सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि समर शेड्यूल 31 मार्च से लागू होगा. एयरपोर्ट सुबह साढ़े 5 बजे से रात 11.45 बजे तक ऑपरेशनल रहेगा. एयरपोर्ट पर लगातार यात्रियों की आवाजाही बढ़ रही है, जिसको देखते हुए फ्लाइट्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.

समर शेड्यूल में 11 नई फ्लाइट्स

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से तीन नए शहरों के लिए हवाई जहाज उड़ान भरेंगे. विमानन कंपनी एयरलाइंस एयर ने हिसार व धर्मशाला और इंडिगो ने जम्मू के लिए न्यू फ्लाइट्स चलाने की घोषणा की है. इसके साथ ही, कुछ एयरलाइंस ने दिल्ली, मुबंई तथा अहमदाबाद के लिए भी 1- 1 फ्लाइट्स शुरू की है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

1 दर्जन फ्लाइट्स का होगा संचालन

चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए विंटर शेड्यूल में प्रतिदिन 8 फ्लाइट्स उड़ान भरती थी लेकिन अब समर शेड्यूल में रोजाना 12 हवाई उड़ान भरेंगे. वहीं, एयरपोर्ट से मुंबई व बैंगलोर के लिए 6- 6 फ्लाइट्स, जयपुर व श्रीनगर के लिए 4- 4 फ्लाइट, लेह व हैदराबाद के लिए 2- 2 फ्लाइट, अहमदाबाद के लिए 3 फ्लाइट और कोलकता, धर्मशाला, गोवा, हिसार, इंदौर, जम्मू, लखनऊ, चेन्नई, पटना व पुणे के लिए 1- 1 फ्लाइट्स शामिल हैं. इसके अलावा, दुबई के लिए एयरपोर्ट से इकलौती इंटरनेशनल फ्लाइट रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.