हरियाणा में लगातार बढ़ रहा है ब्लैक फंगस का खतरा, 1 दिन में 9 लोगों ने गवाई जान, 24 नए मामले आए सामने

चंडीगढ़। हरियाणा में ब्लैक फंगस के 24 नए मामले सामने आए हैं. अब कुल मिलाकर हरियाणा में संक्रमितों का आंकड़ा 951 तक पहुंच गया है . इनमें से 746 मरीजों का मेडिकल कॉलेजों में इलाज किया जा रहा है. वही 1 दिन में 9 मरीजों की मौत हो गई. इस बीमारी से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 84 तक पहुंच गया है.

black funges

गुरुग्राम,रोहतक,हिसार बने हॉटस्पॉट

बता दे कि गुरुग्राम, रोहतक और हिसार जिले ब्लैक फंगस के हॉट स्पॉट बने हुए हैं. अब तक गुरुग्राम में 237, रोहतक में 224, हिसार में 220 केस सामने आ चुके हैं. वही फरीदाबाद में 66,सिरसा में 48, पानीपत में 38, अंबाला में 8,करनाल में 30, भिवानी में 6, फतेहाबाद में 10,झज्जर में 15, कैथल में 3 पंचकूला में 9, नूहू में 24, रेवाड़ी में 7 और यमुनानगर में ब्लैक फंगस के 6 केस सामने आ चुके हैं. बता दें कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 746 मरीजों का इलाज किया जा रहा है.

इनमें रोहतक 206, गुरुग्राम 169, हिसार 168, फरीदाबाद 50, सिरसा 29, पानीपत 34, करनाल 23, नूंह 21, पंचकूला 5, रेवाड़ी 7, यमुनानगर 5, अंबाला 8, भिवानी 4, फतेहाबाद 7, झज्जर 9 और कैथल जिले का एक मरीज है। वहीं, अब तक 121 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें गुरुग्राम में 50, हिसार 23, फरीदाबाद 16, सिरसा 12, रोहतक 9, यमुनानगर-भिवानी-कैथल-नूंह-पंचकूला 1-1, पानीपत-फतेहाबाद-करनाल 2-2 मरीज ठीक हो चुके हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

84 मरीजों की हो चुकी है मौत

ब्लैक फंगस की वजह से अभी तक 84 लोगों की जान जा चुकी है. सबसे ज्यादा हिसार में 29 लोगों की मौत हुई है. वही गुरुग्राम में भी 18 लोग अपनी जान गवा चुके हैं. रोहतक में 9, सिरसा में 7, झज्जर में 6, करनाल में 5, नूहू- पानीपत में 2-2 पंचकूला में 3, भिवानी- कैथल में एक- एक मरीज की जान जा चुकी है. बता दें कि 1 जून को प्रदेश सरकार की ओर से 1102 ब्लैक फंगस के एंफोटेरिसिन बी इंजेक्शन जारी किए गए थे. इंजेक्शनो की  संख्या कम होने के कारण मेडिकल कॉलेजों में दाखिल 746 मरीजों को दो-दो इंजेक्शन भी नहीं मिल पाए हैं. सरकार की ओर से मंगलवार को मेडिकल कॉलेजों को 692 और प्राइवेट मेडिकल और अस्पतालों को 408 व सिविल अस्पतालों को 2 इंजेक्शन जारी किए गए हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.