अब प्रदेश के इन 5287 गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति, देखे लिस्ट

चंडीगढ़ । प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी क्षेत्रों की तर्ज पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति करवाने के उद्देश्य से’ म्हारा गांव- जगमग गांव’ योजना का विस्तार करते हुए 18 मई को 17 और नए गांवों को अपनी इस योजना में सम्मिलित किया है. इसमें सोनीपत जिले से नौ गांव ( रतनगढ़, जाट माजरा, बड़वासनी, चिताना, भटाना, हुल्लाहेडी, गढ़ी, कारेवाडी और डेरा), रोहतक से पांच ( बलियाना,ककराना, घिल्लौर कलां, घिल्लौर खुर्द और कलिंगा) , पानीपत (सिमला), झज्जर (माजरा) व कैथल (हजवाना) गांव शामिल किए गए हैं. वर्तमान में प्रदेश के 5287 गांवों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध हों रही है. प्रदेश के दस जिले जिनमें फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, सिरसा, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला सम्मिलित हैं, जहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति होती है.

light 2

आपको बता दें कि’ म्हारा गांव जगमग गांव’ की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा एक जुलाई 2015 को कुरुक्षेत्र जिले के दयालपुर गांव से की गई थी. इस योजना के तहत ग्रामीणों से लंबे समय से बकाया बिजली बिलों व बिजली चोरी रोकने के लिए आग्रह किया था. इस योजना के मद्देनजर जिन भी ग्रामीण फीडरो का लाईन लोस कम होता गया ,उन गांवों को चिह्नित करके 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति दी जाती है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

बिजली निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना पर कार्य तेज गति से हो रहा है और जल्द ही प्रदेश के शेष बचे गांवों को भी इस योजना के तहत कवर कर लिया जाएगा. इस योजना से प्रदेश के ग्रामीण उपभोक्ताओं में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है. अब ग्रामीण समय पर बिजली बिल का भुगतान करने लगे हैं और बिजली चोरी रोकने में निगम के कर्मचारियों के साथ सहयोग करते हैं. यह सब बिजली विभाग के तकनीकी और गैर तकनीकी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से संभव हो सका है. वहीं बिजली निगम भी अपने उपभोक्ताओं को निरंतर बिजली आपूर्ति करवाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.