अब हरियाणा में लगेगी रेल फैक्ट्री, युवाओं को मिलेगा रोजगार

चंडीगढ़ । हरियाणा में अब मारुति उद्योग के साथ-साथ रेल फैक्ट्री भी लगने वाली है. जिसमें हरियाणा के युवाओं के लिए काफी विकल्प होंगे. बता दें कि राज्य में जहां प्रदेश के युवाओं के लिए 75 % प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था कर दी गई है. वही अब कई बड़े उद्योगों को भी स्थापित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. मारुति उद्योग को सोनीपत में 900 एकड़ जमीन देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने कर दी है.

JOB

हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर 

इसके साथ ही ग्रासिम उद्योग को भी फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने के फैसले को मंजूरी दे दी गई है. अब रोहतक में रेल फैक्ट्री लगाने की योजना बनाई जा रही है. बता दें कि इस रेल फैक्ट्री से हरियाणा में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और युवाओं को भी इससे सीधा फायदा होगा. फिलहाल रेल फैक्ट्री को लेकर वार्ता करने का माहौल बनाया जा रहा है. वहीं राज्य सरकार का मानना है कि आने वाले कुछ सालों के भीतर ही प्रदेश से बेरोजगारी समाप्त हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि रेल फैक्ट्री के बाद रोहतक सहित आसपास के कई जिलों के युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कॉर्पोरेट कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा है कि वह सीएसआर फंड को समाज के लिए कहीं भी खर्च कर सकते हैं. अगर वे उस धनराशि को सरकार के साथ मिलकर लगाएंगे तो इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना शुरू, सरकारी स्कूलों की छात्राओं को मिलेगा फ्लेवर्ड मिल्क पाउडर व मिल्क बार

मीटिंग में दो बड़े उद्योगों के नाम तय हुए हैं. मारुति तथा ग्रासिम पेंट्स के साथ बातचीत करते हुए उन्हें पॉलिसी के अनुसार मंजूरी दी गई है. वहीं कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ. यदि कंपनी 45 दिनों के भीतर तय की गई पूरी राशि जमा करवा देती है, तो उसे पॉलिसी अनुसार कुल राशि पर 10% की छूट दी जाएगी. इसके साथ ही सरकार द्वारा कंपनी को 15 साल के लिए एसजीएसटी की रीईमब्रेसमेंट दी गई है. उन्होंने कहा कि सरकार को प्राथमिकताओं का पता होता है. इससे प्रदेश में इंफास्ट्रक्चर में सुधार होगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.