हरियाणा के कालेजों में दाखिले के लिए खुला ऑनलाइन पोर्टल, इस डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

चंडीगढ़ | कक्षा 12वीं के बाद ग्रेजुएशन करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. हरियाणा के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्व- वित्तपोषित डिग्री कॉलेजों में स्नातक (यूजी) फर्स्ट ईयर के विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे बीए, बी.कॉम, बीएससी, बीसीए आदि में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल 19 मई यानि आज सुबह 11 बजे से खोल दिया गया है.

College Students

इच्छुक स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट admissions.highereduhry.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

महत्वपूर्ण जानकारी

  • गत 7 वर्षों में पहली बार कालेजों में एडमिशन के लिए मई महीने में ऑनलाइन पोर्टल खोला गया है. जबकि पहले यह प्रकिया जून महीने में शुरू होती थी.
  • शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के निर्देशानुसार उच्च शिक्षा विभाग ने इस शैक्षणिक सत्र में एडमिशन प्रक्रिया को जल्दी शुरू किया है. आनलाइन पोर्टल पर जानकारी भरने और जमा करने के संबंध में किसी भी कालेज से कोई तकनीकी शिकायत नहीं मिली है.

सीटों की उपलब्धता

  • 185 सरकारी कॉलेज: 1,06,745 सीटें (बीए, बीकॉम, बीएससी मेडिकल, बीएससी नॉन-मेडिकल, बीएससी लाइफ साइंस, बीबीए, बैचलर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट और अन्य पाठ्यक्रम शामिल हैं).
  • 80 सरकारी- सहायता प्राप्त कॉलेजः 81,986 सीटें (सरकारी कॉलेजों के समान पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं. 17 सहायता प्राप्त कॉलेजों में बीएड पाठ्यक्रम भी उपलब्ध है).
  • 79 स्व- वित्तपोषित कॉलेज: 43,042 सीटें.
यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

हेल्पलाइन नंबर जारी

पिछले शैक्षणिक सत्र में 1 लाख के करीब सीटें खाली रह गई थी. इस बार ऑनलाइन पोर्टल को जल्दी इसी उद्देश्य से खोला गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स आवेदन कर सके. किसी भी तरह की सहायता या पूछताछ के लिए स्टूडेंट्स हेल्पलाइन नंबर 1800- 180- 2133 पर संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.