हरियाणा में ग्राम सचिवों के लिए बड़ी खबर, 12 जून से शुरू होगा ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल

चंडीगढ | हरियाणा में नियुक्त ग्राम सचिवों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि ग्राम सचिवों का ट्रांसफर पोर्टल 12 जून से शुरू होने जा रहा है. इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं. ट्रांसफर पोर्टल शुरू होने के साथ ही ग्राम सचिवों की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (Online Transfer Policy)  को अधिसूचित कर दिया गया है.

Transfer

1 जुलाई तक देनी होगी सहमति

जो आदेश जारी हुए है उनके मुताबिक 25 जून से डिपार्टमेंट में ग्राम सचिवों की सेवा का सत्यापन होगा. एक जुलाई तक कर्मचारियों की सहमति लेने की अंतिम तारीख होगी. सात जुलाई तक विभागवाइज कर्मचारियों को पोर्टल से जोड़ने की प्रक्रिया की शुरुआत होगी. इसी प्रकार विभिन्न तरह की प्रक्रियाएं एक दिसंबर तक चलती रहेंगी. ऐसे में 12 जून 2025 से ग्राम सचिवों के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल शुरू होने जा रहा है.

यह भी पढ़े -  न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच, उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब; शुभमन गिल का विकेट बना चर्चा का विषय
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.