राशन डिपो पर सिर्फ 1 लीटर ही मिलेगा सस्ता सरसों तेल, 2 लीटर के लिए देने होंगे 100 रुपए

चंडीगढ़ | हरियाणा में राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई अपडेट सामने आई है. प्रदेश में राशन डिपो (Ration Depot) से सस्ता खाद्य तेल सिर्फ 1 लीटर ही मिलेगा. सरकार ने एक सप्ताह पहले लिए गए अपने फैसले में बदलाव किया है. वहीं, 2 लीटर तेल के लिए 100 रुपए ही देने होंगे.

sarso ka tel

2 लीटर के लिए चुकाने होंगे 100 रुपए

राज्य सरकार ने बीपीएल परिवारों को 40 रुपए में मिलने वाले 2 लीटर सरसों तेल की कीमत को 100 रुपए कर दिया है. यानि कीमत में सीधे- सीधे ढाई गुना की बढ़ोतरी हुई है. यह बढ़ोतरी इसी महीने से लागू हो गई है. प्रदेश में एक परिवार को प्रति राशनकार्ड 1 किलोग्राम चीनी, 2 लीटर सरसों तेल और प्रति सदस्य 5 किलोग्राम गेहूं मिलता है. इनमें साढ़े 12 रुपए प्रति किलोग्राम चीनी और गेहूं फ्री में मिलती है.

फैसले में नहीं होगा बदलाव

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार अपने फैसले पर कायम है. यदि कोई BPL परिवार महीने में एक लीटर सरसों तेल लेना चाहता है, तो उसे 30 रुपए ही देने होंगे, लेकिन 2 लीटर सरसों तेल लेना है तो 100 रुपए ही देने होंगे. इससे साफ है कि सरकार द्वारा दरों में बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि खपत में कटौती करने पर आंशिक राहत दी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाना होगा आसान, 10 शहरों में खुलेंगे नए फायर स्टेशन

हमलावर हुआ विपक्ष

सरसों तेल की कीमत में बढ़ोतरी पर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस और INLD ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए इसे गरीब विरोधी बताया है. पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बीपीएल कार्ड को चुनावी एजेंडा बताया है. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले वोट लेने के लिए 1.80 लाख रुपए सालाना आमदनी वाले परिवारों के नए BPL कार्ड बनाए गए और वोट लेने के बाद इन परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.