चंडीगढ़ के अस्पतालों के ओपीडी का बदला समय, इतने बजे से शुरू होगी मरीजों की जांच

चंडीगढ़ | राजधानी चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों की OPD के समय में बदलाव किया गया है. इस संबंध में चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में गर्मियां बढ़ेंगी और दिन में लू चलने की संभावना है. इसी कारण ओपीडी की टाइमिंग में बदलाव किया गया है.

HOSPITAL

इतने बजे शुरू होगी OPD

जारी आदेशों के अनुसार, शहर के सरकारी मल्टी- स्पेशलिटी अस्पताल, सेक्टर- 16, चंडीगढ़ और इसके संबंधित एचडब्ल्यूसी/ डिस्पेंसरी, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सिविल अस्पताल सेक्टर- 22 और सिविल अस्पताल सेक्टर- 45 में ओपीडी 16 अप्रैल 2025 से 15 अक्टूबर 2025 तक सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक खुली रहेगी. इससे पहले ओपीडी का समय सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 बजे तक था. शहर की ईएसआई डिस्पेंसरी- 29, ईएसआई- 23, यूटी सचिवालय और हाईकोर्ट डिस्पेंसरी के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

यह भी पढ़े -  HSSC के पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी की नई तैनाती, CM Office में मिली अहम जिम्मेदारी

सर्दियों में अलग होता है समय

बताते चले कि सर्दियों के सीजन में इन अस्पतालों की ओपीडी के समय में बदलाव किया जाता है. ठंड के मौसम में सुबह 9:00 बजे से मरीजों की जांच शुरू होती है, जबकि गर्मियों में तापमान अधिक रहने के कारण समय में परिवर्तन किया जाता है. बता दें कि पीजीआई और सेक्टर- 16 में सबसे ज्यादा मरीज आते हैं. हरियाणा, पंजाब और हिमाचल से गंभीर मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए रेफर किया जाता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts