हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रेलवे अंडरपास को लेकर विपक्ष का हंगामा, डिप्टी सीएम ने दिया ये जवाब

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र की आज से शुरूआत हो गई है. सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन में शोक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पेश हुआ. मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बाद विपक्ष के नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शोक प्रस्ताव को पढ़ा. इसके बाद, प्रश्नकाल से सेशन की शुरुआत हुई है. इसी दौरान रेलवे अंडरपास को लेकर विपक्ष का हंगामा भी देखने को मिला.

Dushyant Choutala

डिप्टी सीएम ने दिया ये जवाब

प्रश्नकाल के दौरान रेलवे अंडरपास को लेकर विपक्ष ने विधानसभा में हंगामा शुरू कर दिया. बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने इसको लेकर सवाल किया था. उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जवाब देते हुए कहा कि यह सवाल रेलवे अंडरपास रेलवे से संबंधित है.

उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य सरकार की ओर से बरोदा के 6 अंडरपास को रेलवे को टेकअप किया गया है. सातवां अंडरपास भी जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा. इस संबंध में जरूरी प्रकिया को तुरंत प्रभाव से शुरू किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रदेश में सभी रेलवे अंडरपास पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शेड लगाएं जाएंगे. इसकी पॉलिसी बनाई गई है. जींद और करनाल जिले में ये शेड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.