हरियाणा में आमजन के लिए राहत भरी खबर, खत्म होगी पटवारियों की हड़ताल

चंडीगढ़ | हरियाणा की जनता के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है. प्रदेश सरकार द्वारा मांगे मानने के बाद पटवारी और कानूनगो की हड़ताल आज से खत्म हो गई है. दो दौर की बातचीत के बाद सरकार की ओर से पटवारियों की मांगे मानने का फैसला लिया गया है और इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मंजूरी के बाद पत्र भी जारी कर दिया गया है.

Manohar Lal Khattar CM

संभावना जताई जा रही है कि रोहतक से आज पटवारी और कानूनगो अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर सकते हैं. बता दें कि ग्रेड पे विसंगति और एश्योर करियर प्रमोशन (ACP) जैसी मांगों को लेकर पटवारी और कानूनगो 3 जनवरी से हड़ताल पर चल रहे थे. इनकी हड़ताल के चलते तहसीलों में फरद और रजिस्ट्री से संबंधित काम पिछले 75 दिनों से अधर में लटके हुए हैं.

हरियाणा में पटवारी और कानूनगो की हड़ताल खत्म करने के लिए पहली बैठक 12 जनवरी को वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ हुई थी, जो बेनतीजा रही थी. इसके बाद, दूसरी बैठक फाइनेंशियल कमिश्नर रिव्यू के साथ वर्चुअल सिस्टम से हुई थी, लेकिन इसमें भी बातचीत सिरे नहीं चढ़ पाई थी और हड़ताल का सिलसिला लगातार जारी था.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

400 करोड़ का नुक़सान

पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल के चलते प्रदेश की जनता की परेशानी बढ़ रही थी. जमीन की रजिस्ट्री और ट्रांसफर सहित पटवारी और कानूनगो के अन्तर्गत आने वाले 75 तरह के काम ठप्प पड़े थे. विभागीय अधिकारी ने बताया कि पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल के चलते अब तक करीब 400 करोड़ रूपए का राजस्व घाटा हो चुका है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.