पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर वृद्धि, जाने आपके शहर में क्या है कीमत

चंडीगढ़ । प्रदेश व देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही है. आज 1 नवंबर को हरियाणा में पेट्रोल की कीमत 106.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है और डीजल का भाव 98.63 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

Petrol Diesel Price 3

वहीं प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में पेट्रोल का भाव 105.59 रुपए प्रति लीटर व डीजल का भाव 98.16 रुपए प्रति लीटर हो गया है. लगातार बढ़ रही कीमतों ने आमजन को बेहाल कर दिया है. वाहन चालकों ने बताया कि लगातार बढ़ रही कीमतों से घर से वाहन निकालना मुश्किल हो रहा है.

जानिए आपके शहर में कितना हैं दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की अधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.