होली के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, जानें आज के रेट

चंडीगढ़ । तेल कंपनियों ने शनिवार को हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है. जिसके बाद पेट्रोल का नया रेट 95.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल की कीमत में भी 16 पैसे की वृद्धि हुई है जिसके बाद डीजल 86.69 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

PETROL

वहीं हरियाणा के जिलों की बात की जाए तो सिरसा जिलें में पेट्रोल-डीजल का भाव सबसे अधिक बना हुआ है. यहां पेट्रोल का भाव 97.50 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 88.65 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. बात अगर राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां 5 नवंबर 2021 के बाद से ही पेट्रोल-डीजल का भाव ज्यों कि त्यों बना हुआ है. चंडीगढ़ में पेट्रोल का भाव 94.23 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 80.90 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल का भाव क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का भाव बढ़ जाता है तो भारत में भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.