हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल, जानें क्या है नई कीमत

चंडीगढ़ । शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई क़ीमत जारी कर दी है. आज फिर हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं. शनिवार को प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 19 पैसे की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद कीमत 95.49 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है. वहीं डीजल की कीमत में भी 18 पैसे का इजाफा हुआ है जिसके बाद कीमत 86.71 रुपए प्रति लीटर हो गई है. हरियाणा के हिसार जिले में पेट्रोल-डीजल की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. यहां पेट्रोल 51 पैसे और डीजल 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है.

Petrol Diesel Price 2

वहीं बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल के दामों में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल के दाम 94.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

विदेशी मुद्रा में अंतर के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें क्या है इस आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. इन्हीं मानकों के आधार पर रोज सुबह 6 बजें पेट्रोल-डीजल की नई क़ीमत जारी करने का काम तेल कंपनियां करती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.