हरियाणा में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें क्या है नई कीमत

चंडीगढ़ । रविवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुएं हैं. आज पेट्रोल 19 पैसे की कमी के साथ 95.30 रुपए प्रति लीटर और 18 पैसे की कटौती के साथ डीजल 86.53 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. हरियाणा के जींद जिलें में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती हुई है. यहां पेट्रोल 49 पैसे और डीजल 47 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है.

petrol pump

अगर बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल के दामों में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल का दाम 94.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है और इसलिए इसे नियमित आधार पर संशोधित किया जाता है. पेट्रोल की दरों में हर रोज सुबह 6 बजे बदलाव किया जाता है. विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव क्या हैं. इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. इन्हीं मानकों के आधार पर रोज तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करने का काम करती है.

यह भी पढ़े -  16 अफसरों के विभाग बदले, कई को अतिरिक्त जिम्मेदारी; हरियाणा सरकार ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.