हरियाणा में आज फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें नई कीमतें

चंडीगढ़ । सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. प्रदेश के आमजन के लिए अच्छी खबर है. आज पेट्रोल की कीमत में 3 पैसे की कटौती हुई है जिसके बाद कीमत 95.27 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2 पैसे की कटौती के साथ डीजल 86.51 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. प्रदेश के जींद जिलें में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती हुई है. यहां पेट्रोल की कीमत में 49 पैसे और डीजल की कीमत में 47 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है.

PETROL

अगर बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम क्या है इस आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. पेट्रोल की कीमत को कई कारक निर्धारित करते हैं- जैसे रुपये से अमेरिकी डॉलर विनिमय दर, कच्चे तेल की लागत, वैश्विक संकेत, ईंधन की मांग आदि. जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में ईंधन की कीमत बढ़ जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.