हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी, जानें क्या है नई कीमत

चंडीगढ़ । शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है. आज प्रदेश में 14 पैसे की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल का भाव 95.41 रुपए प्रति लीटर और 13 पैसे की बढ़ोतरी के साथ डीजल का भाव 86.63 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

PETROL

वहीं सीएम सिटी करनाल में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. यहां पेट्रोल 51 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 95.70 रुपए प्रति लीटर और डीजल 48 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 86.90 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.  वहीं बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.