पेट्रोल- डीजल को लेकर आमजन को फिर राहत, जानें क्या हैं आज के ताजा भाव

चंडीगढ़ | तेल कंपनियों ने सोमवार को हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज जारी नए रेट के अनुसार प्रदेश में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. प्रदेश में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.52 रुपए है तो वहीं डीजल 90.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price 3

वहीं हरियाणा के जिलों की बात करें तो यहां सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल सिरसा जिलें में बिक रहा है. सिरसा में एक लीटर पेट्रोल का भाव 98.24 रुपए तो वहीं डीजल के लिए आपको 91.06 रुपए प्रति लीटर खर्च करना होगा. बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां आज पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां पेट्रोल 96.20 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 7 IAS; 1 IFS और 10 HCS अधिकारियों के तबादले

बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रुड ऑयल की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल का भाव अपडेट होता है. इसी आधार पर देश की तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती है. जब इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल का भाव बढ़ जाता है तो भारत में भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज होती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.