चंडीगढ़ | हरियाणा में 24 अप्रैल यानि आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज जारी नई कीमतों के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है जो आमजन के लिए राहत भरी खबर है. हरियाणा में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.24 रूपए प्रति लीटर जबकि डीजल 90.08 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 96.89 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है. यहां प्रति लीटर 21 पैसे ईंधन सस्ता हुआ है. इसके अलावा, हरियाणा में सबसे महंगा पेट्रोल सिरसा जिले में बिक रहा है. यहां पेट्रोल 97.36 रूपए प्रति लीटर जबकि डीजल 90.23 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है.
अगर बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां पेट्रोल डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price in Chandigarh) में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
SMS से पता करें ताजा रेट
देश में हर दिन हर शहर के लिए पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी होती हैं. तेल कंपनियों की ओर से SMS के जरिए पेट्रोल और डीजल रेट की जानकारी दी जाती है. अगर आप भी अपने शहर के फ्यूल रेट चेक करना चाहते हैं तो बीपीसीएल (BPCL) के नए दाम चेक करना चाहते हैं तो RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा.
इंडियन ऑयल के दाम चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेज दें. वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक दाम चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें.
