हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर लगी आग, रिकॉर्ड स्तर पर पंहुचा दाम

चंडीगढ़ । हरियाणा में एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दामों में उछाल आया है. पेट्रोल का दाम आज 14 मई को 89.69 रुपए प्रति लीटर हो चुका है जबकि डीजल का दाम 83.02 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुका है. राजधानी चंडीगढ़ में डीजल 82.62रूपए और पेट्रोल का दाम 88.82 रूपए प्रति लीटर हो चुका है. गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि दर्ज की जा रही है.

petrol pump

आपके शहर में कितना है दाम ऐसे करें चेक

यदि आप हरियाणा के किसी शहर में रहते हैं और आप घर बैठे पता लगाना चाहते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल या डीजल की कीमतें प्रति लीटर कितनी चल रही है, तो इसके लिए इंडियन आयल की तरफ से सुविधा प्रदान की गई है. आप घर बैठे एसएमएस के द्वारा पेट्रोल डीजल की स्थानीय कीमतों को जान सकते हैं.

यह भी पढ़े -  भीषण गर्मी के बीच हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश की संभावना

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल डीजल की कीमतें जानने के लिए आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखना होगा और 9224992249 नंबर पर भेज देना होगा. आपके फोन पर जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी.अपने शहर का कोड जानने के लिए आपको इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाना होगा वहां आपको आपके शहर का कोड मिल जाएगा.