ITI में दाखिले के लिए जून के पहले हफ्ते में खुलेगा पोर्टल, समय रहते तैयार करले अपने दस्तावेज

अंबाला | हरियाणा के जो छात्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में एडमिशन लेना चाहते है उन युवाओं को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग इस बार दाखिला प्रक्रिया मई के अपेक्षा जून महीने के पहले हफ्ते से शुरू करने जा रहा है. ऐसे में विद्यार्थियों को अभी लगभग 25 दिन का लंबा इंतजार करना होगा.

Job Student School College

डिजिटल और पारदर्शी होगी एडमिशन प्रक्रिया

विभाग की तरफ से विद्यार्थियों को वक्त रहते अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है. इन दस्तावेज के बिना स्टूडेंट्स को एडमिशन नहीं मिलेगा. प्रवेश विभाग के निदेशक की तरफ से जारी आवश्यक सूचना के अनुसार आगामी सत्र 2026-27 की दाखिला प्रक्रिया को पूर्ण रूप से डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है. सरकारी और प्राइवेट आईटीआई में एडमिशन लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य डाक्यूमेंट्स की लिस्ट जारी की गई है इसमें खुद का आधार नंबर, चालू मोवाइल नंबर, एक्टिव ई-मेल आईडी और परिवार पहचान पत्र होना जरूरी है.

पिछले साल रिक्त बच गई थी सीटें

दाखिला प्रक्रिया में देरी का एक बड़ा कारण पिछले साल का एक्सपीरियंस भी माना जा रहा है. पिछले गत वर्ष यानि 2025 में एडमिशन प्रक्रिया मई महीने में ही शुरू कर दी गई थी, जो लगभग चार महीने यानी 30 सितंबर तक लगातार चलती रही. विभाग ने छात्रों को कई अवसर दिए और काउंसलिंग के दौर बढ़ाए, मगर इसके बावजूद युवाओं का रुझान तकनीकी शिक्षा की तरफ कम दिखाई दिया. अंबाला जिले की 8 राजकीय आईटीआई में कुल 3,328 सीटें तय की गई थीं और इनमें भी 690 सीटें रिक्त रह गई थीं.

यह भी पढ़े -  ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की तैयारी, हरियाणा सरकार ने दिया भरोसा

जून के पहले हफ्ते से लिंक होगा एक्टिव

महिला आईटीआई सिटी के प्राचार्य जगमोहन ने बताया कि इस बार आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया जून के पहले हफ्ते से शुरू होगी. इस बारे में विभाग की तरफ से निर्देश दिए जा चुके है. ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए स्टूडेंट्स को दस्तावेज तैयार रखने के लिए निर्देशित किया गया हैं. विभाग की तरफ से साफ किया गया है कि फॉर्म भरते वक्त इन दस्तावेज में कोई गलती नहीं होनी चाहिए.

ऐसे में छात्र समय रहते इनका प्रबंध कर लें ताकि पोर्टल खुलते ही आवेदन कर पाए. जून के पहले हफ्ते में आधिकारिक वेबसाइट www.itiharyana.gov.in पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र आवेदन कर पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.