हरियाणा के कॉलेजों में एडमिशन के लिए 7 मई से खुलेगा पोर्टल, जुलाई में शुरू होगा नया सेशन

हिसार | हरियाणा में 12वीं कक्षा पास करने के बाद अब स्टूडेंट्स कॉलेज में एडमिशन लेंगे. कॉलेज में दाखिले के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय की तरफ से शेड्यूल जारी कर दिया गया है. कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन को लेकर हायर एजुकेशन का पोर्टल 7 मई से ओपन होगा. विद्यार्थी 7 से 31 मई तक कॉलेजों में एडमिशन के अपना आवेदन कर पाएंगे.

College Girls

1 जून तक मिलेगा आवेदन एडिट का चांस

डीएचई की तरफ से कॉलेजों से प्रोफाइल्स भरवा ली गई है, इसमें कॉलेज कोड, कोर्स, सब्जेक्ट्स और सीटों की संख्या के बारे में डिटेल्स ली गई हैं. विद्यार्थियों को 7 मई से 1 जून तक अपने आवेदन को एडिट भी करने का मौका दिया जाएगा. कॉलेजों में जुलाई से सेशन लेट होने के कारण इस बार डीएचई द्वारा मई महीने में ही पोर्टल खोला जा रहा है.

2 जून को साइट पर जारी होंगी डिटेल

जून महीने में मेरिट लिस्ट जारी होगी और खाली सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग भी हो जाएगी ताकि जुलाई में कॉलेजों का सेशन सही समय पर शुरू हो पाए. 2 जून को डीएचई की साइट पर सभी विद्यार्थियों की डिटेल्स अपलोड की जाएगी और जिन पर आपत्ति होगी, वह अपलोड की जाएगी. 8 जून को सभी योग्य  स्टूडेंटस की लिस्ट अपलोड की जाएगी.

इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

9 मई से 6 जून तक कॉलेजों में आने वाले आवेदनों की वेरिफिकेशन होंगी. इसके बाद, पहली मेरिट लिस्ट 11 जून को जारी होंगी. दूसरी मेरिट लिस्ट 17 जून को जारी होंगी व रिक्त सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग 24 जून को होगी. खाली सीटों के लिए पोर्टल 25 जून को फिर से खुलेगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.