हरियाणा में बड़े आंदोलन की तैयारी, इस दिन पीजीटी अभ्यर्थी पंचकूला करेंगे कूच

चंडीगढ़ | शिक्षक भर्ती को लेकर हरियाणा में बड़े आंदोलन की तैयारी है. पीजीटी (लेकचरार) भर्ती को लेकर 8 फरवरी को पंचकूला का कूच करेंगे. इस दौरान वह सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर में पदयात्रा निकालेंगे. इसके साथ ही एचपीएससी मुख्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपेंगे. शिक्षक भर्ती को लेकर पिछले तीन महीने से एचटेट पास अभ्यर्थी संघर्ष कर रहे हैं.

CM

एचपीएससी भर्ती की अनुमति नहीं दे रहा

एचटेट पास अभ्यर्थी जसवंत सिंह भारती ने कहा कि शिक्षा का अधिकार प्रभावित हो रहा है. एचपीएससी नए बेरिकेड्स लगाकर शिक्षकों की भर्ती नहीं कर रहा है. इस कारण बुधवार 8 फरवरी को पंचकूला के सेक्टर-5 में जुटेंगे. वहां से पैदल मार्च निकालकर हम अपना मांग पत्र एचपीएससी को देंगे. यहां से सभी प्रदर्शनकारी हाउसिंग बोर्ड चौक पहुंचेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

सीएम आवास का करेंगे घेराव

दूसरी ओर हरियाणा की पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने भी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है. 19 फरवरी को विधानसभा में बजट सत्र से पहले समिति के कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करेंगे. इससे पहले प्रदर्शनकारी पंचकूला में एकत्रित होंगे जहां से वे चंडीगढ़ मार्च करेंगे. हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है. ऐसे में आप सरकार पर काफी दबाव बन सकता है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.