रोडवेज बसों में GPS और मोबाइल ऐप की तैयारी पूरी, हरियाणा के यात्रियों को मिलेगी हाईटेक सुविधा

चंडीगढ़ | हरियाणा के यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं देने के उद्देश्य से रोडवेज विभाग द्वारा एक और बड़ा कदम उठाया गया है. इसी कड़ी में बस अड्डे को हाईटेक बनाने की तैयारी आखिरी चरण में पहुंच चुकी है, जिसके लिए एक ऐप बनाया जा रहा है. इसके बाद, यात्रियों को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा. मिली जानकारी के अनुसार, रोडवेज बसों में जीपीएस लगाने की तैयारी कर रहा है, जिससे बसों की रियल टाइम लोकेशन का पता लग सकेगा. आने वाले 2 महीनों के दौरान इसका ट्रायल भी शुरू किया जाएगा.

Haryana Roadways Bus 1

यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

परिवहन मंत्री अनिल विज द्वारा जानकारी दी गई कि उन्होंने 15 अगस्त तक इस ऐप को तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे. अगली परिवहन विभाग की मीटिंग में इसे रिव्यू किया जाएगा. यदि सब कुछ ठीक रहता है, तो 2 महीनों के अंदर इसका ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा. इसे लॉन्च कर यात्रियों को समर्पित कर दिया जाएगा. सभी बसों में जीपीएस लाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. इससे यात्रियों को बसों की सही स्थिति का पता लग सकेगा. बस स्टेशनों पर बेहतर खाने- पीने की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

बस अड्डों को बनाया जाएगा आधुनिक

परिवहन मंत्री ने कहा कि इस साल सभी बस अड्डे को आधुनिक बनाने, साफ- सफाई व्यवस्था करने और खाने- पीने की क्वालिटी में सुधारने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. ऐप की शुरुआत हो जाने के बाद यात्री यह देख पाएंगे कि जो बस बस अड्डे पर आने वाली है वह पूरी भरी है या उसमें सीट खाली है. साथ ही, ऑनलाइन रिजर्वेशन से भी सफर किया जा सकेगा.

परिवहन मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुछ आरक्षित बसों को भी लॉन्च किया जाएगा, जिनमें मोबाइल ऐप के माध्यम से लोग रिजर्वेशन भी करवा पाएंगे. इसके बाद, यात्रियों को अपने मोबाइल से ही बस की रियल टाइम लोकेशन ट्रैक करने में काफी मदद मिलेगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts