हरियाणा में ग्रुप D के 4246 पदों को भरने की तैयारी शुरू, मांगा गया खाली पदों का ब्यौरा

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप D वेटिंग लिस्ट का इंतजार कर रहे युवाओं को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है. प्रदेश में ग्रुप सी और डी की सरकारी नौकरियों के लिए CET को अनिवार्य किया गया है. अभी तक ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए एक एक बार CET आयोजित हुआ है. इसके आधार पर युवाओं को नौकरी भी मिल चुकी है.

HSSC Panchkula

ग्रुप D के बहुत से पद हुए खाली

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से पहले CET ग्रुप डी का रिजल्ट जारी किया गया. जब बाद में ग्रुप सी के पदों का रिजल्ट जारी किया गया, तो ग्रुप डी के बहुत से उम्मीदवार ग्रुप सी में चयनित हो गए हैं. ग्रुप सी में चयनित उम्मीदवार ग्रुप डी को छोड़कर ग्रुप सी में चले गए और ग्रुप डी में बहुत से पद खाली हो गए.

4246 पदों को भरने की मिली मंजूरी

ऐसे में युवाओं की तरफ से लगातार आग्रह किया जा रहा था कि खाली पदों को जल्द भर जाए और ग्रुप डी की वेटिंग लिस्ट जारी की जाए. ऐसे में बता दे कि वेटिंग लिस्ट का इंतजार कर रहे युवाओं को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ग्रुप डी के 4246 खाली पदों पर भर्ती करने की स्वीकृति दे दी है. सरकार की तरफ से पत्र मिलने के बाद अब HSSC बहुत जल्द इन पदों के लिए विज्ञापन जारी करेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

ग्रुप डी के खाली पदों की मांगी गई लिस्ट

सीईटी पास युवाओं से आवेदन मांग जाएंगे. ग्रुप डी के लिए अन्य कोई परीक्षा नहीं होती है. ऐसे में उम्मीदवारों का चयन सीईटी स्कोर के आधार पर होगा. आयोग द्वारा सीईटी स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की लिस्ट बनाकर जारी की जाएगी. सीएम से हरी झंडी मिलने के बाद सरकारी विभागों, बोर्डो व निगमों में डी के खाली पदों की सूची मांगी गयी है.

ग्रुप डी के पद शिक्षा, परिवहन, स्वास्थ्य, राजस्व समेत करीबन सभी विभाग, निगम व बोर्ड में हैं. वहां से जानकारी मिलने के बाद पता चल पायेगा कि किस विभाग में ग्रुप डी के कितने पद रिक्त है. ग्रुप डी में चपरासी, सफाई हेल्पर, चौकीदार, माली, डाइवर सहायक जैसे पदों पर भर्ती की जाती है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.