हरियाणा में स्कूलों को खोलने की तैयारी, इस फॉर्मूले के तहत स्कूल आएंगे बच्चे

चंडीगढ़ । कोरोना की तीसरी लहर एक बार फिर से लोगों में डर का माहौल पैदा कर रही है. हालांकि हरियाणा में तीसरी लहर का उतना अधिक प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है. संक्रमण दर में भी गिरावट दर्ज की गई है. इससे उत्साहित प्रदेश सरकार स्कूलों को खोलने की तैयारी कर रही है.

school corona news

26 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि 26 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है. उसके बाद हालातों की समीक्षा कर स्कूल खोलने पर कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की प्रथामिकता सबसे पहले हैं, इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा.

शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण मामलों में गिरावट होने पर स्कूली बच्चों को 33% रोटेशन के साथ स्कूलों में बुलाया जा सकता है. इससे बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी हो सकेगी. स्कूलों को पूरी तरह खोलने तक ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि स्कूलों में वैक्सीनेशन अभियान भी जोरों से चल रहा है और अभी तक 51% बच्चे कोरोना वैक्सीन की डोज लगवा चुके हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.