जेल से बाहर निकलते ही राम रहीम को हनीप्रीत के हुए दर्शन, इस कार्यक्रम के लिए मिली पैरोल

चंडीगढ़ | डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया हैं. गुरमीत राम रहीम सिंह को शनिवार को फिर पैरोल मिली. गुरमीत सिंह को तीन महीने में दूसरी बार पैरोल मिली है. पैरोल मिलने के बाद राम रहीम बरनावा डेरा के लिए रवाना हो गया. इस दौरान उसकी बेटी हनीप्रीत राम रहीम को लेने पहुंच गई.

RAM RAHIM HANNIPREET

जानकारी के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम ने पैरोल के लिए अर्जी दी थी. गुरमीत राम रहीम ने शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन में शामिल होने के लिए 25 जनवरी को आवेदन किया था. डेरामुखी ने 25 जनवरी को भंडारा और सत्संग के लिए जेल प्रशासन को आवेदन देकर सिरसा जाने की अनुमति मांगी थी, जिसकी स्वीकृति मिल गई है. राम रहीम को इस बार 40 दिन की पैरोल मिली है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के पहलवानों का दबदबा, MDU रोहतक में जीती ओवरऑल टीम चैंपियनशिप

राम रहीम सुनारिया जेल में बंद

बता दें डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो शिष्याओं से रेप के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी. 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम इस वक्त हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है. इस सजा के दौरान राम रहीम कई बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुका है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.