हरियाणा में राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, इस महीने से डिपो पर मिलेगा बाजरा

चंडीगढ़ | हरियाणा में त्योहारी सीजन पर राशनकार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इस बार अक्टूबर महीने से ही उपभोक्ताओं को राशन डिपो पर बाजरा वितरण करने का फैसला लिया है. इस बार सर्दी के मौसम की शुरुआत के पहले ही महीने में राशन में बाजरा दिया जाएगा.

Bajara Kheti Anaj

राशन डिपो पर मिलेगा बाजरा

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत एएवाई परिवार के राशनकार्ड धारकों को 10 किलोग्राम जबकि BPL परिवार के प्रति सदस्य को 2-2 किलोग्राम बाजरा दिया जाएगा. बता दें कि प्रदेश में कुल राशनकार्ड धारकों की संख्या का आंकड़ा 51 लाख, 9 हजार 44 है.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा विभाग राशन में इन्हीं उपभोक्ताओं को गेहूं भी साथ ही वितरित करेगा. एएवाई परिवार को राशनकार्ड पर 10 किलोग्राम बाजरे के अलावा 25 किलोग्राम गेहूं तथा BPL परिवार के प्रति सदस्य को 2 किलोग्राम बाजरे के अलावा 3- 3 किलोग्राम गेहूं भी वितरित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस भर्ती पीएमटी में आधार से होगा उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, आधार को कर लें अनलॉक

आदेश जारी

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सभी जिलों में राशन डिपो धारकों को अक्टूबर महीने से बाजरा वितरण करने के आदेश जारी कर दिया है. विभाग का कहना है कि साल भर एक तरह का खाना उपभोक्ताओं के लिए ठीक नहीं रहता है. इसीलिए राशन में बदलाव करते हुए सर्दी के मौसम को लेकर बाजरा वितरण करने का फैसला लिया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.