हरियाणा के राशन डिपो होल्डर्स की बल्ले-बल्ले, 1.5 रुपये की जगह अब इतना मिलेगा कमीशन

चंडीगढ़ | हरियाणा के राशन डिपो होल्डरों के लिए राहत की खबर है. ऐसा इसलिए क्योंकि सितंबर माह से अनाज वितरण में 2 रुपये प्रति किलो कमीशन दिया जाएगा. दरअसल, डिपो होल्डर्स एसोसिएशन (Depot Holders Association) लंबे समय से कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है. अगस्त माह में डिपो होल्डर ने मुख्यमंत्री से बातचीत में कमीशन बढ़ाने की मांग उठाई थी. जिसके बाद, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर घोषणा की थी कि सितंबर महीने से डिपोधारकों को 1.5 रुपये की जगह 2 रुपये प्रति किलो कमीशन दिया जाएगा.

Ration Depot

कमीशन जारी

हरियाणा स्टेट फेडरेशन ऑफ कंज्यूमर्स को-ऑपरेटिव होलसेल लिमिटेड द्वारा डिपो होल्डर का कमीशन जारी कर दिया गया है. फिलहाल नवंबर माह के कमीशन के रूप में 14,45,10,022 रुपये की राशि जारी कर दी है. विभाग की ओर से सितंबर- अक्टूबर के लिए 1.5 रुपये की राशि जारी की गयी थी लेकिन देर शाम सितंबर- अक्टूबर के लिए 50 पैसे कमीशन की दर से बकाया राशि 6,95,75,080 रुपये जारी कर दी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 30 अफसरों के तबादले; करनाल को मिला नया SP

डिपो प्रधान ने जताया आभार

डिपो होल्डर के जिला प्रधान महाबीर प्रसाद ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मुख्यमंत्री डिपो होल्डरों की लंबित मांगों का भी शीघ्र समाधान करेंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि 300 कार्डों पर नए डिपो और 60 की उम्र संबंधी समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाए. कुछ माह से डिपो धारकों को कम राशन मिल रहा है जिससे उन्हें वितरण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.