हरियाणा में ग्रुप D के 7 हजार पदों पर भर्ती, अगले सप्ताह जारी हो सकता है CET का नोटिफिकेशन

चंडीगढ़ | हरियाणा में इन दिनों ग्रुप D के करीब 7 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है. बता दें कि यह भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) कर रहा है. तैयारी भी लगभग अंतिम चरण में है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नए CET से पहले यह भर्ती पूरी कर लिए जाने की संभावना है. एक खबर यह भी है कि आयोग ग्रुप सी के 6,800 विभिन्न पदों को विड्रा कर सकता है, जिसमें 5,600 पुलिस कांस्टेबल पद भी शामिल किए जाने की संभावना हैं. ग्रुप डी से संबंधित पूरा डेटा आयोग के पास है. आयोग ग्रुप डी प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कर लेगा.

Haryana CET HSSC CET

मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यकाल में अब तक 36 हजार पदों पर भर्ती हो चुकी है. ग्रुप डी के इन 7 हजार पद भरने के बाद यह आंकड़ा 43 हजार तक पहुंच जाएगा. नए सीईटी को लेकर भी तैयारिया जोरो- शोरो पर है. मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव सभी डीसी व एसपी के साथ इस बारे में बैठक लेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, LTC बिलों के बदले नियम

तैयारी जारी रखें अभ्यर्थी

सूत्रों का कहना है कि नए सीईटी का शेड्‌यूल भी इसी सप्ताह रिलीज़ हो सकता है. परीक्षा जून महीने के लास्ट तक संभावित है. ग्रुप सी और डी की परीक्षाओ में कुछ ही दिनों का अंतर मिलेगा, इसलिए अभ्यर्थी तैयारी जारी रखें. सरकार के निर्देश पर पोर्टल का ट्रायल भी अंतिम चरण में है.

15 दिन खुलेगा रजिस्ट्रेशन पोर्टल

HSSC पहले ही युवाओं को सीईटी के लिए अपने डाक्यूमेंट्स तैयार करने की जानकारी दे चुका है. इसके लिए अब जैसे ही पोर्टल खोला जाएगा, वे आवेदन कर सकेंगे. विज्ञापन में भर्ती से संबंधित सभी तरह के नियम व शर्तें शामिल होंगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.