हरियाणा में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को राहत, 31 दिसंबर तक बढ़ा अनुबंध

चंडीगढ़ | हरियाणा में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत विभिन्न विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने इन कर्मचारियों की अनुबंध अवधि दो महीने के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे फिलहाल उनकी नौकरी जारी रहेगी।

Haryana Outsourcing Policy

बता दें कि हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी के पार्ट-2 के तहत विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में कार्यरत कर्मचारियों के अनुबंध को बढ़ाया है। अब इन कर्मचारियों की सेवाएं 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेंगी।

1 नवंबर से लागू होगा फैसला

सरकार की ओर से अनुबंध अवधि में किया गया यह विस्तार 1 नवंबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इस फैसले से आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को दो महीने की अतिरिक्त अवधि मिल गई है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.